शामली, जनवरी 6 -- राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के तत्वावधान में दिल्ली के प्रगति मैदान में आगामी 1 से 4 मई तक भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के व्यापार मेले का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना है। घनश्यामदास गर्ग को भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 के बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस विश्व स्तरीय मेले की तैयारियों को लेकर 7 एवं 8 जनवरी को दिल्ली में बोर्ड सदस्यों, देश के प्रमुख व्यापारियों एवं उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी। इस महोत्सव को लगभग 50 केंद्रीय म...