शेरघाटी गया, फरवरी 21 -- दक्षिण बिहार के गया और औरंगाबाद जिले में कई नक्सली कांडों के वांछित और इनामी नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा को पुलिस ने धनगाईं जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। धनगाईं थानाक्षेत्र के तिलुटांड़ गांव के रहने वाले इस नक्सली की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का हाल ही में इनाम भी घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता है। तीन साल से पुलिस उसकी तलाश में खाक छान रही थी। शेरघाटी के सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गया पुलिस और एसएसबी के जवानों के एक साझा दल ने इस नक्सली को उसके पुश्तैनी गांव तिलेटांड़ के पास एक जंगल से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसकी जांच परख की जा रही है।बुधवार रात शुरू हुई खोज, गुरुवार सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.