पटना, जनवरी 29 -- बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार नई नीति लेकर आई है। इसके तहत राज्य में सेमीकंडक्टर उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को 1 रुपये में 1 एकड़ जमीन दी जाएगी। साथ ही स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट जैसे कई आकर्षक प्रावधान किए गए हैं। इसके लिए बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी के तहत उद्यमियों को पूंजीगत सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही प्रोजेक्ट की लागत के प्रति 100 करोड़ रुपये के लिए 1 रुपये की टोकन राशि पर 1 एकड़ जमीन दी जाएगी। इससे राज्य में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्हें यूनिट के रजिस्ट्रेशन के लिए पंजीयन शुल्क, स्टांप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.