भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। एक मार्च से यूटीएस ऑन मोबाइल एप पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। अब यात्रियों को मोबाइल से टिकट के लिए रेल वन एप अपनाना होगा। इसको लेकर रेलवे के अधिकारी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ताकि आम लोगों को जानकारी के अभाव में दिक्कतें न हो। मालदा रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेल के डिजिटल परिवर्तन अभियान के अंतर्गत, पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा यूटीएस ऑन मोबाइल एप सेवा एक मार्च से स्थायी रूप से बंद की जाएगी। सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीन समेकित रेलवन ऐप का उपयोग प्रारंभ करें, जो टिकटिंग एवं अन्य यात्री सेवाओं के लिए एकल, एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगा। रेल वन एप में अनारक्षित (सामान्य), आरक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग,* ...