काशीपुर, अप्रैल 26 -- बाजपुर। दरगाह हज़रत दादा मियां व हजरत सूखा शाह मियां का 74वां 5 दिवसीय उर्स ए मुबारक 1 से शुरू होगा। दरगाह सेवादार मुजफ्फर अली ने बताया कि उर्स ए मुबारक की शुरुआत सुबह 7 बजे कुरान ख्वानी से होगी। 2 मई को नमाज ए ईशा रात 9 बजे जलसा होगा। तीसरे दिन शनिवार को महफिल ए कब्बाली होगा। जिसको जुल्फिकार कब्बाल एंड पार्टी रामपुर पेश करेंगे। उर्स के चौथे दिन बाद नमाज ए ईशा रात 9 बजे से एक शानदार महफिल ए कब्बाली का प्रोग्राम होगा। जिसमें शिरकत करने कब्बाल फरीद अबरार साबरी एंड पार्टी मुरादाबाद पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.