बिजनौर, अप्रैल 8 -- अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बिजनौर के बैनर तले सभी विभागीय संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। मंगलवार को बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहां कि एनपीएस एवं यूपीएस के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगामी 1 मई को राष्ट्रीय आह्वान पर दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले विशाल प्रदर्शन में सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी भागीदारी निश्चित तय करें। संगठित होकर यदि संघर्ष करेंगे तो सरकार को निश्चित पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों को आगामी 1 मई के विशाल प्रदर्शन में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों में शामिल होने का आह्वान किया। राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं शूरवीर सिंह के संचालन में सिंचाई विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.