हल्द्वानी, मार्च 12 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में घूम रहे बंदर लोगों के लिए खतरा बनने के साथ अब नगर निगम को आर्थिक चपत लगाने जा रहे हैं। एक बंदर को बाहर करने के लिए निगम को करीब 12 सौ रुपये चुकाने होंगे। वन विभाग ने निगम से बंदर पकड़ने के बदले भुगतान की मांग की है। ऐसे में शहर में मौजूद सैकड़ों बंदरों को बाहर करने को निगम को लाखों रुपये खर्च करने होंगे।हल्द्वानी नगर निगम के वार्डों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। घर के बाहर और छतों पर रखे सामान को ये लगातार खराब कर रहे हैं। इनके डर से स्कूली बच्चों के साथ बुजुर्गों का घर से अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पोलो में इनके लटकने से बिजली के तार टूटने का खतरा बना रहता है। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है। इसके समाधान के लिए बंदरों को पकड़ कर शहरी क्षेत्र से बाहर करने की मांग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.