संभल, जनवरी 30 -- संभल। शुभ समाचार का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 1 फरवरी को शुक्र ग्रह की अस्त होने की 51 दिनों की अवधि समाप्त होने जा रही है। शुक्र ग्रह के उदय होते ही एक बार फिर मांगलिक कार्यों और शादियों पर लगी रोक हट जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र ग्रह को विवाह, प्रेम, सौंदर्य और वैभव का कारक माना जाता है। इसके उदय के साथ ही फरवरी और मार्च महीने में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य शुभ संस्कारों के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे। लंबे समय से विवाह की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। फरवरी और मार्च में शादियों की रौनक लौटेगी और बाजारों में भी एक बार फिर चहल-पहल देखने को मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.