नई दिल्ली, जनवरी 28 -- स्मॉलकैप कंपनी इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को रॉकेट बन गए हैं। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट उछलकर 888.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 182 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज ने हाल में अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर बांट रही है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 173 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। हर शेयर पर 3 बोनस शेयर बांट रही है कंपनीइंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज ने अपने शेयरधारकों को 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर निवेशकों को 3 बोनस शेयर देगी। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 27 फरवरी 2026 फिक्स क...