नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8th पे कमीशन कब से लागू होगा और क्या उन्हें 1 जनवरी 2026 से अरियर मिलेंगे। इस बड़े सवाल का अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है। विंटर सेशन की कार्यवाही के दौरान फिर एक बार यह मुद्दा उठा, लेकिन वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सिर्फ इतना कहा कि लागू करने की तारीख सरकार तय करेगी और जब भी सिफारिशें स्वीकार होंगी, उनके लिए फंड की व्यवस्था कर दी जाएगी। यानी कर्मचारी-समुदाय को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हाल ही में 8th पे कमीशन का टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी किया गया है और आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने मिले हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि रिपोर्ट आने के बाद भी सरकार को अंतिम मंजूरी देने में 3-6 महीने और लग सकते हैं।क्या है डिटेल पिछले पे कमीशनों का रिकॉर्...