नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- इस साल के खत्म होने से पहले आप स्कोडा कुशाक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपको CSD पर टैक्स कटौती का फायदा मिल सकता है। दरअसल, नए GST स्लैब से इस कार की कीमत में कटौती हुई है। GST कम होने का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी हुआ है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, स्कोडा कुशाक सिग्नेचर 1.0 TSI MT की CSD प्राइस 13.08 लाख रुपए है। वैरिएंट के आधार पर ये SUV नॉर्मल शोरूम पर करीब 1 रुपए से ज्यादा के टैक्स की बचत हो रही है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र सरकारी स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्...