शिवपुरी, फरवरी 12 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक ही रात में दो घरों से बदमाश डेढ़ करोड़ की चोरी कर फुर्र हो गए। इंदार गांव में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। बदमाश दोनों घरों से करीब एक किलो सोना, ढाई किलो चांदी और लगभग 20 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, बदमाश रात के अंधेरे में घरों की छत से दाखिल हुए और पूरा घर खंगाल डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबसे बड़ी वारदात चंद्रप्रकाश रघुवंशी के घर हुई। परिजन आशीष रघुवंशी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात करीब 12 बजे सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखा की...