देवघर, मई 13 -- करौं, प्रतिनिधि। करौं बाजार में लोक आस्था का महापर्व धर्मराज पूजा धूमधाम, भक्तिमय माहौल में चल रहा हैl पूजा के पहले दिन छोटका भोक्ता पर्व को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। दिनभर भोक्ता इस भीषण गर्मी में भी निर्जला व्रत में रहकर रात्रि में धर्मराज मंदिर से 1 किमी दूर सिकदर तालाब पहुंचे। वहां स्नान-ध्यान कर सभी कर्णेश्वर मंदिर पहुंचे और मत्था टेका। उसके बाद वहां से दंड देकर धर्मराज मंदिर पहुंच सभी भोक्ता कतारबद्ध हो गए। भोक्ता धर्मराज मंदिर पहुंचने के बाद रात्रि बेला में छोटका भोक्ता पूजा में परंपरानुसार शामिल हुए। पूजा के बाद रात्रि में भोक्ता द्वारा जल ग्रहण किया गया। कई प्रांतों से श्रद्धालुओं का जुटान : लोक आस्था के महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार, बंगाल, ओड़िशा, झारखंड के विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.