बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित रविन्द्रालय में आपरेशन मुस्कान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चोरी और गुम हुए 516 मोबाइल फोन लोगों लौटाए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खां मौजूद रहे। इस उत्कृष्ट काम के लिए एसएसपी की तरफ से कैंट, शाही, अलीगंज, फतेहगंज पूर्वी और क्योलड़िया थाने की साइबर सेल टीमों को 2000-2000 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक बरेली पुलिस कुल 3,648 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कुल कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...