इंदौर, जनवरी 1 -- इंदौर के भागीरथी इलाके में इस समय चहुंओर दुख-अवसाद का माहौल है। जहरीले पीने के पानी ने अब तक करीब 9 जिंदगियां लील ली हैं। 200 के करीब मरीज अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ा 9 की जगह 4 मौतें ही बता रहा है। इस बीच एमपी कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से दोषियों के खिलाफ ऐक्शन और पीड़ित के परिवारजनों को 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग की है। यही नहीं, कांग्रेस ने भी एक कमेटी बना दी है जो जहरीले पानी के पीछे छिपे गुनहगारों को सजा दिलवाएगी। मध्य प्रदेश के कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर ने लगातार भाजपा को 9 सांसद, 9 विधायक और नगर निगम दिया है, लेकिन बदले में भाजपा ने पानी में जहर घोल दिया। यहां 13 मौतों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि भाजपा के अपने मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि केवल 4 मौतें हु...