हाथरस, जनवरी 5 -- हाथरस। आगरा रोड़ स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में बनाये गये बाजरा खरीद केंद्र पर 2775 प्रति क्विंटल की दर से तीन महीने में 11381 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई। जो शासन से मिले लक्ष्य का 98 प्रतिशत है। इसके लिए किसानों द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया था। यह खरीद 33 सौ से ज्यादा किसानों से की गई। मोटे अनाजों की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर यह खरीद केंद्र खोला गया। खरीद के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने इस केंद्र का दौरा कर किसानों से बातचीत करने के साथ मौके पर उपस्थित अधिकारी और कर्मियों से जानकारी लेने के साथ वास्तविकता जानी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 3305 किसानों से 11381.70 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई। शुरूआत में बाजरा खरीद का लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.