जामताड़ा, जून 8 -- 09 से 15 जून तक आसनसोल-आद्रा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी जामताड़ा,प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 09 से 15 जून तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इस दरम्यान 09.06.2025 से 15.06.2025 तक 68046/68045 आसनसोल-आद्रा मेमू पैसेंजर की होने वाली यात्रा को रद्द किया गया है। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि 68056/68060 टाटानगर - आसनसोल - बाराभूम मेमू पैसेंजर (09.06.2025 से 15.06.2025 को होने वाली यात्रा) आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त होगी। जबकि वापसी में आद्रा से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी। बताया कि 68056/68060 टाटानगर - आसनसोल - बाराभूम मेमू पैसेंजर की आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.