संतकबीरनगर, जनवरी 1 -- संतकबीरननगर, निज संवाददाता। गिरता हुआ तापमान नित नया रिकार्ड बना रहा है। वर्ष के अंतिम दिन न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिले में पड़ रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। पांच दिनों से लगातार बदली के बाद पिछले दो दिनों से हल्की धूप निकल रही है। यह धूप भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं दिला पाई। पूरे दिन लोग कांपते नजर आए। हां इतना जरूर था कि लोगों ने घर से बाहर निकल कर सूर्य देवता के दर्शन किए। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग स्वेटर, मफलर, टोपी और जैकेट पहने नजर आए। वहीं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.