हाजीपुर, फरवरी 4 -- वैशाली, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के रोहना गांव में शरारती तत्वों द्वारा रात के अंधेरे में तंबाकू की फसल काटकर बर्बाद कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में लगभग 06 बीघा भूमि में लगी तंबाकू की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित किसानों ने इस संबंध में वैशाली थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करनेजी एवं जय राम पटेढा (थाना बेलसर) निवासी किसानों द्वारा रोहना अहिया चंवर में राकेश चौबे, अर्जुन सिंह, छेदी सिंह एवं गोविंद सिंह की जमीन लीज पर लेकर तंबाकू की खेती की जा रही थी। पीड़ित किसानों में वीर हुसैन मोहम्मद (पिता मो. सलीम) तीन एकड़ भूमि में, जबकि मनोज पासवान (पिता श्रीनाथ पासवान), स...