सोनभद्र, दिसम्बर 8 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर पुलिस ने सोमवार को दो राखड़ वाहन समेत एक स्कूल वाहन पर कारवाई की है। शक्तिनगर थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया की दो ओवरलोड राखड़ वाहन को खड़ी करा कर सम्बंधित विभाग को सूचित किया है। मानक के विपरीत चल रहे एक स्कूल बस को भी पकड़ा गया है।जुर्माना की कारवाई आरटीओं विभाग द्वारा की गयी है। बताया की निरंतर आगे भी अभियान चलाकर कारवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...