मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी, एक संवाददाता। जिले को फाइलेरिया जैसी गंभीर और विकलांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह अभियान आगामी 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक पूरे जिले में संचालित होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी.एस. सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के मेयर अरुण राय से मुलाकात कर सहयोग का आग्रह किया। डॉ. सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के 1 से 45 वार्डों में यह कार्यक्रम प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को डीईसी और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान 11 फरवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सभी वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बूथ ल...