सिमडेगा, फरवरी 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना परिसर स्थित अनजान शाह पीर बाबा के मजार पर आयोजित सालाना उर्स के दूसरे दिन कव्वाली का भव्य आयोजन किया गया। कव्वाली में मुख्य रूप से महिला कव्वाल कानपुर उत्तर प्रदेश के शिवा परवीन एवं नई दिल्ली के कव्वाल पार्टी इंतजार साबरी के द्वारा मुकाबला हुआ। दोनों कवाल पाटियों के द्वारा एक से बढ़कर एक नगमे एवं शायरी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ इंतजार साबरी के द्वारा पीर बाबा के सम्मान में, खोल दे मेरा किस्मत का ताला ओ अल्लाह ताला गिरते गिरते तूने मुझे संभाल वह आला ताला नगमे प्रस्तुत कर उपस्थित महफिल को झूमने के लिए विवश किया। इससे पूर्व कव्वाली का उद्घाटन जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, एसडीपीओ बैजु उरांव, थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह, प्रमुख दूतामी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी बीडीओ वीरेंद्र किंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.