लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 17 -- दशहरा मेले की बाहरवी शाम शेरो-शायरी के रंग में रंग गई। मुशायरे में मंच पर मशहूर शायरों ने अपनी ग़ज़लों और नज़्मों से समां बांधा और हर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जफ़र अली नक़वी और नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नगर की स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों और समूहों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पालिका ने पर्यावरण मित्र समूह के संयोजक विशाल सेठ, सपना कक्कड़, पूजा सिंह, संजय गुप्ता, मधुलिका त्रिपाठी और रश्मि महेंद्र को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जैसे ही शायरी शुरू हुई, माहौल में एक अनोखी ताजगी घुल गई। ग़ज़लों की लय, मिसरों की मिठास और शब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.