नई दिल्ली, जनवरी 27 -- कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली की एक अदालत में मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस कर रखा है। दीक्षित ने कहा कि वह इन दोनों नेताओं के खिलाफ केस वापस ले लेंगे, लेकिन दोनों को उनकी एक शर्त माननी होगी। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत को सूचित किया कि अगर मुख्यमंत्री आतिशी और आप के संजय सिंह उनके खिलाफ मानहानि के आरोप वापस ले लेते हैं तो वह उन पर मुकदमा नहीं चलाने पर विचार कर सकते हैं। दीक्षित के वकील ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल के समक्ष यह दलील दी। इस पर मजिस्ट्रेट ने कहा कि दोनों पक्ष अदालत के बाहर समझौते की संभावना तलाशने के लिए स्वतंत्र हैं। वहीं, आतिशी और संजय सिंह की ओर से पेश वकील का कहना था कि उन्हें दी गई शिकायत के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.