कौशाम्बी, जुलाई 21 -- मंझनपुर, संवाददाता नगर पंचायत करारी स्थित चमनगंज वार्ड के मदरसा अमजदिया में बीमारे कर्बला हजरत इमाम जैनुल आब्दीन (अ.स) की शहादत की याद में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस की शुरुआत कुरआन ए पाक की तेलावत से की गई। मौलाना सैयद शहाब सलमान रिजवी ने मजलिस को खेताब करते हुए इमाम जैनुल आब्दीन की जीवनी पर प्रकाश डाला। मजलिस के बाद नवजवानों ने ताबूत की जियारत कर नौहाख्वानी और सीनाजनी की। मोहर्रम की 25 तारीख शिया के चौथे इमाम हजरत जैनुल आब्दीन अलैहिस्सलाम की शहादत की तारीख है। इमाम के चाहने वाले इस दिन अपने इमाम का गम मनाते हैं। इस मौके पर सुबह से शुरू हुआ मजलिस और मातम का सिलसिला देर शाम तक चला। मजलिस की शुरुआत कुरआन ए पाक की तेलावत से जवाद ने किया। सोजख्वानी एहसान हैदर ने की। मौलाना सैयद शहाब सलमान रिजवी ने मजलिस खेताब करते ह...