प्रयागराज, जनवरी 6 -- संस्कृति विभाग उप्र की ओर से मेला क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित सांस्कृतिक पंडाल में तीसरे दिन मंगलवार को लोक प्रस्तुतियां हर किसी को लुभाती रहीं। वाराणसी के प्रख्यात कलाकार देवाशीष डे ने शास्त्रीय संगीत की तान 'नीलिमा लालिमा कहुं श्वेता कहुं वेता, शिव की जटा में देखिए क्या-क्या बहार है' की प्रस्तुति पर श्रोता तालियां बजाते रहे तो प्रयागराज की कलाकार सोनाली चक्रवर्ती व साथियों की 'राममय हनुमान' लोक नृत्य नाटिका के प्रभावी मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतापगढ़ की डॉ. शिवानी ने 'दौड़त कि आवें जहां दुनिया बदली बहुतै नीक लागे संगम की नगरी' और 'गंगा द्वारे बधइया बाजे मैइया के तीरे तीरथ बसत है' भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। मथुरा से आए कपिल शर्मा ने 'गोपी बनकर शंकर आये महारास के दर्शन पाये मनमोहन के मन को भाये...