अमरोहा, सितम्बर 17 -- हसनपुर, संवाददाता। भाई हम नदी में सैलाब के बीच फंस गए हैं। हमारा बचना मुश्किल है। कोई मदद नहीं मिल पा रही है। अब तो भगवान ही मालिक है। पानी में बहे पुष्पेंद्र ने गांव में मौजूद अपने चचेरे भाई हरीराज को फोन कर यह जानकारी दी थी। इसके बाद से पुष्पेंद्र का कोई पता नहीं लग रहा है। रहरा निवासी हरीराज सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे उसके पास पुष्पेंद्र का फोन आया था। वह बहुत ही हड़बड़ी में था। उसका गला रुंध रहा था। उसने डरी हुई आवाज में फोन पर कहा कि भाई नदी में अचानक पानी आ गया है, जिसमें हम फंस गए हैं। किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल पा रही है। हरीराज का कहना है कि इसके बाद पुष्पेंद्र का फोन कट गया। उसने फोन मिलाने का प्रयास किया लेकिन कॉल नहीं लग पाई। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह सैलाब के पानी में बह गया। मंगल...