हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। लगातार लापता हो रही बेटियां और बहुएं कई सवाल छोड़कर जा रही हैं। बच्चों के गायब होने पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी भी की थी कि इनके लापता होने के पीछे कोई बड़ा नेटवर्ट तो नहीं। अब कुमाऊं की पुलिस और तेजी से लापता बहू-बेटियों की तलाश में जुट गया है। हाल ही में गायब हुई 35 की तलाश अभी जारी है। पिछले साल 2025 में लापता 115 बहू-बेटियों में से पुलिस ने दिसंबर तक 80 को खोजकर उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया था। मां-बाप की डांट फटकार, मानसिक रुप से बीमार, भटककर ये लोग लापता हो गए थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता से 80 को बरामद कर लिया। अब केवल 35 की तलाश जारी है। देश के आठ से दस राज्यों में दबिश देने के बाद इनका सुराग लगा। ये की थी सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के लापता होने के गंभ...