नई दिल्ली, जनवरी 8 -- एक नाबालिग महिला निशानेबाज ने राष्ट्रीय निशानेबाजी कोच अंकुश भारद्वाज पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर फरीदाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। इस बीच नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने आरोपी कोच को जांच होने तक सस्पेंड कर दिया है। भारद्वाज एसोसिएशन द्वारा नियुक्त 13 नेशनल पिस्टल कोच में से एक है। आरोप के मुताबिक कोच ने 'परफॉर्मेंस इवैल्युएशन' के नाम पर पीड़ित को फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित एक होटल के कमरे में बुलाया और वहां उससे रेप किया। उसने पीड़ित को धमकी दी कि अगर वह इसके बारे में किसो को भी जानकारी देगी तो उसका करियर बर्बाद कर देगा और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएंगा। एफआईआर के मुताबिक घटना 16 दिसंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.