देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षक कृ़ष्ण मोहन सिंह की मौत के बाद बीएसए कार्यालय के 'सिस्टम' की पोल परत दर परत खुलती जा रही है। सोमवार को कृषक उमा विद्यालय सिसई के प्रबंध समिति की सदस्य रेखा यादव जांच कमेटी के अध्यक्ष सीडीओ राजेश कुमार सिंह के सामने पेश हुई और बीएसए पर गंभीर आरोप लगाया। सीडीओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सिसई में कृषक उमा विद्यालय है। जिसमें रेखा यादव कार्यकारिणी की सदस्य हैं। वे सोमवार को बीएसए कार्यालय पहुंची और सीडीओ को एक पत्रक देते हुए आरोप लगाया गया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश पांडेय हैं। विद्यालय के दो शिक्षकों की सेवा 2021 में ही समाप्त कर दी गई लेकिन बीएसए व कार्यालय के एक लिपिक की मिलीभगत से प्रकाश पांडेय की जगह सेवासमाप्त किए गए एक शिक्षक को अवैध रूप से प्रधानाध्यापक दर्श...