भोपाल, जून 15 -- मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी ने भले ही निष्कासित कर दिया हो,पर उनके तेवर अभी भी ठंडे नहीं पड़े हैं। उन्होंने ताजा वीडियो बनाकर कांग्रेस और इस समय लेकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लताड़ लगाई है। 9 मिनट से ऊपर के वीडियो में एक पल ऐसा भी आया जब लक्ष्मण सिंह ने गुस्से में आकर अपना निष्कासन पत्र ही फाड़ दिया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।राहुल गांधी पर बुरे बरसे लक्ष्मण सिंह लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने राहुल गांधी पर दिए बयान के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निकाला है,अब उन्हीं राहुल गांधी पर दिग्विजय सिंह के भाई बरस पड़े। 14 जून यानी शनिवार को उन्होंने 9 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो बनाया और राहुल गांधी को खूब सुनाया। लक्ष्मण सिंह ने तेवर तल्ख करते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.