बिजनौर, फरवरी 21 -- नजीबाबाद। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों का रेला सड़कों पर दिखाई दे रहा है। सड़कों पर रंग बिरंगी और विशाल कांवड़ों की छटा बिखर रही है। भोले के जयकारों से आसमां गूंज रहा है। हरिद्वार मार्ग कांवड़ियों के रंग में रंगने लगा है। शुक्रवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर रंग बिरंगी और विशाल कांवड़ लेकर कांवड़ियों के जत्थे भोले के जयकारे लगाते हुए शिवालय की तरफ बढ़ते दिखाई दिए। रंग बिरंगी कांवड़ देखने के लिए बच्चों और बड़ों की भीड़ रही। पहले पड़ाव मोटा महादेव सिद्धपीठ पर कांवड़ियों के जत्थे ने जल चढ़ाया और आगे बढ़ गए। हरिद्वार मार्ग पर रंग बिरंगी कांवड़ो की अनुपम छटा सभी को लुभा रही है। कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरुओं की छन-छन और कांवड़ में बंधी घंटियों की आवाज से वातावरण गूंजने लगा है। कांवड़ लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.