प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मेला क्षेत्र स्थित शिविर में रविवार को शिव महिमा विषय पर काव्योत्सव हुआ। साहित्यिक संस्था स्वर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अजय वर्मा ने 'जो मानव कल्याण को ही संविधान समझते हैं सबको एक समान समझते हैं, ऐसे देवों के देव महादेव को मैं प्रणाम करता हूं सबको मैं श्रीराम कहता हूं' पंक्तियां पढ़ी। डॉ. अनुराग पांडेय ने पंक्तियां 'कैलाश के हो वासी गौरी साथ तुम्हीं हो देवों के देव प्रभु जगन्नाथ तुम्ही हो' पढ़ी। प्रियंका अग्निहोत्री ने 'पीएं विष सुधा बरसाएं सराबोर है जहां मेरे देव महादेव जैसा कोई है कहां' पंक्तियां पढ़ी तो विनय साहू ने 'नगरी भोलेनाथ की जरूरत है सबके साथ की मिलकर भजन गाएंगे ये धरती गणनाथ की' पंक्तियां पढ़ी। काव्योत्सव में प्रीति एच प्रसाद, साक्षी सिंह, ...