बक्सर, नवम्बर 3 -- नुक्कड़ पर चुनाव मनोज सिंह बक्सर। चुनावी चर्चाएं अब सबाब पर हैं। चौक-चौराहे लोग अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे हैं। मंगलवार को शहर के गोलंबर चौराहे पर स्थित एक चाय दुकान पर कुछ लोग चुनावी बहस में मशगूल थे। दिलचस्प यह कि बात हो रही थी ब्रह्मपुर विधानसभा की। बातचीत के केंद्र में थे भाजपा के एक नेता, जिनका शहर में एक बहुत बड़ा होटल है। एक अधेड़ वय का शख्स पूछ रहा था कि का भाई होटलवा वाले नेता जी अबे रूसले बाड़न कि मान गइलन? इसी बीच एक ने कहा कि हं, मान गइलन। काहे कि क्षेत्र में अब पूरा जोर-शोर से लागल बाड़न। बचे तीन-चार लोगों ने कहा कि कहा कि नीमन भइल। मान गइलन। ना त दिक्कत होइत। ओइसे भी टिकट ना मिलला से ऊ बड़ा दुखी रहन। दूसरे ने कहा कि काहे दुखी ना होइहन। पिछला दू-तीन साल से गांव-गांव तक पैठ बना लेले रहन। ऐन...