कन्नौज, मई 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी में संगीतमय भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य रिंकू शुक्ला ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन कराकर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ कराया ओम नारायण दीक्षित पूजन और आरती की। पाण्डेय म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुति दी गई। ग्रुप संचालक अरुण पाण्डेय ने सुंदरकांड पाठ और मधुर भजन प्रस्तुत किए। बिल्हौर की कृष्ण प्रिया ने बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान हरिओम दीक्षित, आकाश दीक्षित, मुकेश द्विवेदी, केशव दीक्षित, आकाश दीक्षित, श्याम शुक्ला, सुमित शुक्ला, दीपांशु शुक्ला, अजीत कुमार, गौरव कृष्ण श्रीवास्तव, आयुष दीक्षित, कुलदीप त्रिपाठी, जगमोहन यादव, संजीव दीक्षित, अरुण शुक्ल...