झांसी, अक्टूबर 31 -- .भारत माता के जयकारे। ..वंदेमातरम्... वंदेमातरम् की गूंज। डीजे पर बजता ..मेरा रंग दे बसंती चोला, माई रंग दे बसंती चोला, ..हाथों में तिरंगा और मौका अखंड भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का। शनिवार को गांवों से शहर तक लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती शान से मनाई गई। जगह-जगह शोभा, तिरंगा यात्राएं निकाली गई। रानी की नगरी झांसी सड़कों पर उतर आई। सरकारी-अद्र्धसरकारी दफ्तरों में सरदार बल्लभाई की शान में कसीदे पढ़े गए। कई जगह गोष्ठियां हुईं। पुलिस स्टॉफ ने उनकी प्रतिमा को सलामी दी। सरकारी, अद्र्ध-सरकारी दफ्तरों में लौह पुरुष को श्रद्धाभाव से याद किया। कर्मचारियों, बुंदेलों को समरसता और एकता की शपथ दिलाई गई। गांवों से लेकर शहर तक प्रमुख चौराहों पर स्थापित उनकी प्रतिमाओं पर फूल-माला चढ़ाए गए...