मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- नो हेलमेट-नो हाइवे के अभियान में पुलिस ने सडकों के साथ साथ दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट जरुरी करने के लिए अब जनपद की सभी फैक्ट्रियों के मालिकों से भी सहयोग मांगा है। पुलिस प्रशासन सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वह अपने क्षेत्र की फैक्ट्री में पहुंचकर उनके मालिकों से मिलकर फैक्ट्रियों में आने वाले कर्मचारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दे। वही हाइवे के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को नो हेलमेट- नो फ्यूल लागू करने के निर्देशित किया है। हादसों में मृत्युदर को कम करने के लिए जनपद में नो हेलमेट- नो हाइवे का अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक के सभी थानों की पुलिस दोपहिया वाहन चालकों को जागरुक करने का काम कर रही है ताकि वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जनपद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.