नई दिल्ली, जनवरी 13 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले दावा किया है कि अगर सुप्रीम कोर्ट टैरिफ को गैर कानूनी ठहराता है कि तो अमेरिका बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि इससे देश को खरबों डॉलर के नुकसान हो जाएगा। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट इस हफ्ते इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है। कोर्ट में ट्रंप की व्यापक टैरिफ नीति को चुनौती दी गई है और इसे एक असंवैधानिक कदम बताया गया है। इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अगर शीर्ष अदालत उनकी नीति के खिलाफ फैसला सुनाती है, तो अमेरिकी कंपनियों को सैकड़ों अरब डॉलर वापस करने होंगे। उन्होंने कहा, "उन्होंने कहा, "जब इन निवेशों को जोड़ा जाएगा, तो हम खरबों डॉलर की बात कर रहे हैं!" उन्होंने कहा, "यह बहुत बड़ी गड़बड़ हो जाएगी, और हमारे...