मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में मंगलवार को उत्तराखंड एक गवाह को सीबीआई ने पेश किया। गवाह ने कोर्ट में बताया कि रामपुर तिराहे पर उसके होटल पर उत्तराखंड से आयी आंदोलनकारी महिलाए खाना खा रही थी। तभी कुछ पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे और महिलाओं को खींचकर ठाकुर के कमरे की तरफ खींचकर ले गए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता उससे जिरह कर रहे हैं। मामल में 10 सितम्बर को सुनवाई होगी। गत एक अक्तूबर 1994 की रात्रि पृथक राज्य की मांग के दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। आरोप है पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप भी लगे थे। इस मामले में सीबीआई की तरफ से हाईकोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए थे। उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.