जौनपुर, फरवरी 15 -- नौपेड़वा,हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में बीते गुरुवार की रात वांछित को पकड़ने गई एसओजी एवं सिकरारा पुलिस टीम पर हमला करने के तीसरे दिन भी बस्ती में सन्नाटा छाया रहा। शनिवार को भी घर के द्वार पर बिखरे एवं टूटे फूटे सामान घटना की गवाही दे रहें थे। कई घरों में पुरुष शनिवार को भी नहीं दिखे। गांव निवासी चेन छिनैती के आरोपी पंकज गौतम की गिरफ्तारी के लिए सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर उदयप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह हमराही सिपाहियों एवं एसओजी टीम की मौजूदगी में दबिश देने पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान ही ग्रामीणों ने अचानक ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस मामले में दो पुलिस कर्मी घायल हुए थे और पुलिस के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। मामले में 19 नामजद सहित 40- 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्...