बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के लगभग 28000 छात्र-छात्राओं की ई शिक्षकोष पर अब तक डाटा का सुधार नहीं हो पाया है। इसे लेकर सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से डीपीओ लेखा और योजना कुमकुम पाठक ने स्पष्टीकरण की मांग की है। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को पत्र जारी करते हुए डीपीओ ने कहा कि प्रखण्डाधीन अर्तगत नामांकित छात्र-छात्राओं की डाटा इन्ट्री ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर स्कूल लॉगिन कर डाटा सुधार करने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा के द्वारा निदेशित किया गया था। इसके बावजूद आपके प्रखण्ड में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर डाटा सुधार जो बहुत असंतोषजनक है, तथा विभागीय समीक्षा में अधोहस्ताक्षरी को असहजता का सामना करना पड़ रहा है। जो उच्चाधिकारी का अवहेलना, मनमानेपन एवं अनुशासहीनता को दर्शा...