फतेहपुर, नवम्बर 8 -- फतेहपुर। सजा सुनाए जाने के बाद फरार हुए दोषी रामभरोसे की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हुई हैं। रामभरोसे की नाते रिश्तेदारियों में छापेमारी जारी है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द रामभरोसे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं कोर्ट परिसर से इस तरह से दोषी के फरार हो जाने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने सजायाफ्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पत्नी और चार बेटियों के आत्महत्या के मामले में दोषी पाये जाने पर शांतिनगर निवासी रामभरोसे को शुक्रवार को कोर्ट ने सजा सुनाई है। वह वर्तमान में जमानत पर था। शुक्रवार को केस की अंतिम सुनवाई में कोर्ट पहुंचा था। पुलिस के अनुसार कोर्ट ने राम भरोसे को कस्टडी में लिया। अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद वह चुपचाप निकल गया। कोर्ट से दोषी के भाग जाने की सूचना जैसे ही पुलिस के आला अफसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.