शिमला। एएनआई, अप्रैल 7 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए तैयार है। सीएम सुक्खू ने संवाददाताओं से कहा कि हर कोई विमल नेगी की मौत के पीछे की सच्चाई जानना चाहता है। उनकी पत्नी ने भी मुझसे मुलाकात की है और हम उनके परिवार के साथ पूरी सहानुभूति और एकजुटता के साथ खड़े हैं। बता दें कि, एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी 10 मार्च से लापता थे और 18 मार्च को बिलासपुर में मृत पाए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "अगर ईडी नादौन में रेड कर सकती है, तो सीबीआई को जांच करने से कौन रोक रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.