बलिया, दिसम्बर 31 -- बलिया, संवाददाता। नव वर्ष का जश्न आज यानि बुधवार की रात से ही शुरु हो जायेगा। वर्ष 2026 के स्वागत लिए जिले के पिकनिक स्पॉट, होटल और रेस्तरां भी सज-धजकर तैयार हो गए हैं। सबसे अधिक भीड़ सुरहा ताल व जीरा बस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में होने की संभावना है। गंगा और सरयू के तट पर भी युवाओं का जुटान होता है। दिन की शुरूआत मंदिरों में दर्शन-पूजन से होती है, लिहाजा वहां भी लोगों की सहुलियत के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए घरों में तैयारियां अभी से शुरू हो गयी हैं। बरसात बेहतर होने से इस बार सुरहा ताल में पानी ठीकठाक है। हालांकि अंदर जंगल-झाड़ और बड़ी घासों की बाधा है लेकिन इसके बावजूद बड़े पार्क के अभाव में बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। जेएनसीयू से सटे बने वॉच टावर, घाट आदि पर भीड़ जुटती है। इसी प्रकार शहर से करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.