पटना, अगस्त 12 -- बिहार में जारी चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के खिलाफ संसद में विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस सांसद एक महिला का फोटो और नाम वाला टीशर्ट पहनकर पहुंचे और एसआईआर का विरोध किया। सभी के टीशर्ट के पीछे की तरफ '124 नॉट आउट' लिखा हुआ था। इसके बाद यह टीशर्ट देश भर के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रियंका गांधी के टीशर्ट में जिस महिला का फोटो है उनका नाम मिंता देवी है। वह बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं। दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में वह मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड हैं। मिंता देवी की उम्र 35 साल है। मगर चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में उनकी उम्र 124 साल दिखाई है। कांग्रेस ने इस खामी को मुद्दा बनाते हुए एसआईआर पर सवाल खड़े किए हैं।राहुल गांधी बोले- अभी पिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.