कोडरमा, जून 19 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को पेठियाबागी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा '11 साल बेमिसाल अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी। भारत माता की जय और मोदी है तो मुमकिन है जैसे नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत 11 वर्ष देश के सर्वांगीण विकास, गरीबों के उत्थान और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.