बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- नालंदा की संवाद परंपरा से निखरेगी युवा चेतना : कुलपति नव नालंदा महाविहार में संवाद, विमर्श और सृजन पर केंद्रित विशेष सत्र का आयोजन फोटो: 23नालंदा01: नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार में मंगलवार को 'नालंदा साहित्य महोत्सव 2025' के तहत एक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र ने महोत्सव के सांस्कृतिक और वैचारिक गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने की, जिसमें प्रख्यात अभिनेता व विचारक अखिलेन्द्र मिश्रा और सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मश्री शोभना नारायण ने अपने विचारों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि नालंदा की धरती केवल इतिहास नहीं, बल्कि एक जीवंत विचार है। उन्होंने जोर द...