नई दिल्ली, फरवरी 13 -- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कैथल की पुलिस अधीक्षक (SP) उपासना सिंह के बीच जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में तीखी बहस हुई। यह घटना कैथल में हुई, जहां भूमि धोखाधड़ी के मामले की शिकायत पर चर्चा चल रही थी। मामले में एक सब-इंस्पेक्टर पर आरोप लगे थे, जिसके कारण मंत्री अनिल विज ने उसकी सस्पेंशन का आदेश दिया। एसपी उपासना ने विरोध जताते हुए कहा कि उनके पास ऐसा करने की शक्ति नहीं है, क्योंकि आरोपी पुलिसकर्मी कुरुक्षेत्र जिले में तैनात है, जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस पर मंत्री काफी भड़क गए और उन्होंने एसपी को सख्त लहजे में जवाब दिया। बैठक के दौरान अनिल विज ने एसपी से कहा कि अगर उनके पास सस्पेंशन की पावर नहीं है, तो वे मीटिंग से उठकर चले जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका आदेश पूरा हरियाणा में मान्य है और ...