नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के कैप्टन शुभमन गिल की महान डॉन ब्रेडमैन से तुलना की है। उन्होंने कहा कि गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में ब्रेडमैन की तरह बल्लेबाजी की। बतौर कप्तान वह अपने पहले मैच में हेडिंग्ले में 147 रन बनाए थे, उसके बाद भी वह भारत को जीत नहीं दिला पाए। लेकिन दूसरे टेस्ट में गिल ने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर न सिर्फ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, बल्कि भारत के लिए अब तक अभेद्य रहे एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत भी दिलाई। 336 रन से जीत भारत की विदेशी धरती पर रनों के अंतर के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। रवि शास्त्री ने शुभमन गिल को बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में फुल मार्क देते हुए कहा कि वह मुझे ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.