नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। शिवसेना के सांसद संजय राउत का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आप का गठबंधन होता तो उसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरा दिया होता। महाराष्ट्र में मतदाता सूची में विसंगतियों के अपने आरोपों को दोहराते हुए राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में 'महाराष्ट्र पैटर्न' लागू किया गया है। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में 'महायुति' गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी। राउत ने संवाददाताओं से कहा कि अगर आप और कांग्रेस के बीच संबंध अच्छे होते तो बेहतर परिणाम होता। दोनों दलों ने भाजपा के खिलाफ अलग-अलग चुनाव लड़ा। अगर वे मिलकर चुनाव लड़ते तो भाजपा की हार निश्चित थी। हमें इससे सबक लेना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में 39 लाख वोट जोड़े गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.